ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए नहीं किया कृति सेनन को साइन!
एक्ट्रेस कृति सेनन आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए साइन नहीं की गई।
ऐसी खबरें थीं कि आमिर खान अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में फीमेल लीड के लिए किसी नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं और बाद में ये भी सुनने में आया कि इस फिल्म के लिए कृति सेनन को लिया जा रहा है। लेकिन सूत्रों की मानें तो ये खबर गलत है।

सूत्रों की मानें तो आमिर खान इस फिल्म में कृति सेनन को कास्ट करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि ऐसी खबरें कहां से आ रही हैं। हमने अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है।
''सलमान खान को डाइरेक्ट करना मेरे लिए ज्यादा मुश्किल नहीं....''
अभी तक हमने किसी भी एक्ट्रेस को इसके लिए साइन नहीं किया। हम अब भी इसी विचार में हैं कि इस रोल के लिए कौन फिट बैठेगा। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी। इसमें अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications