..................... रिपोर्टर के इस सवाल पर नाराज हो गईं Kriti Sanon? Kriti Sanon got angry on this reporter's question after Shehzada failed at the box office? - Hindi Filmibeat

Shehzada के बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के बाद, रिपोर्टर के इस सवाल पर नाराज हो गईं Kriti Sanon?

kriti sanon

फिल्म पठान के बाद ऐसा लगा था कि बॉलीवुड की बुरा दौर खत्म हो गया है लेकिन ऐसा नहीं है। लोग सिर्फ वही फिल्म देखने के लिए थिएटर्स तक जा रहे हैं जिनमें कोई बात है। शहजादा और सेल्फी के फ्लॉप होने के बाद इतना तय है कि लोग किसी तरह से रीमेक्स नहीं पसंद कर रहे हैं। इस वक्त अभिनेत्री कृति सैनन का एक जवाब बेहद तेजी से वायरल हो रहा है जोकि उन्होने एक रिपोर्टर को दिया है।

दरअसल इस रिपोर्टर ने कृति सैनन से शहजादा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सवाल कर लिया था। इसके बाद कृति सैनन इस रिपोर्टर से नाराज दिखी थीँ। कृति ने हाल ही में जी सिने अवॉर्ड 2023 में शिरकत की।

उन्होंने रेड कार्पेट पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान रिपोर्टर ने पूछा कि "आपको कार्तिक के बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है?" गुस्से में दिख रही कृति ने रिपोर्टर से पूछा, "क्या यह इस बारे में बात करने का प्लेटफॉर्म है?"

इसके बाद उनका जवाब काफी चर्चा में है और लोग इसको बॉक्स ऑफिस से जोड़कर देख रहे हैँ। बता दें कि शहजादा से कार्तिक और कृति समेत इस फिल्म के मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये सब गलत साबित हुआ।

कार्तिक और कृति की इस फिल्म को लोगों ने नकार दिया। हालांकि इसके पहले कार्तिक आर्यन और कृति सैनन एक फिल्म का हिस्सा बने थे जिसका नाम लुका छुपी था और दोनों को काफी पसंद किया गया था।

कृति सैनन लगातार काम कर रहीं हैं और इस साल भी उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हालांकि कार्तिक आर्यन एक बड़ी हिट की तलाश में हैं। पठान के बाद अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी भी रिलीज हुई थी लेकिन वो भी डिजास्टर साबित हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X