..................... Kriti Sanon Got angry after seeing paparazzi at airport, actress trolled badly - Hindi Filmibeat

एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख बौखलाईं कृति सेनन, करने लगीं ऐसे-ऐसे इशारे, Watch Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं क्योंकि कृति सेनन की बहन की बीते दिन शादी थी। शादी में कृति का जलवा देखने लायक था। संगीत के फंक्शन से लेकर वेडिंग के हर एक फंक्शन में कृति सेनन छाई रहीं। वहीं अब शादी के सभी फंक्शन पूरे हो चुके हैं और घर वाले अब धीरे-धीरे करके मुंबई लौट रहे हैं। वहीं हाल ही में कृति सेनन को उनके बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, लेकिन जैसे ही पैपराजी ने कृति को कैप्चर करना शुरू किया कृति बुरी तरह से नाराज होने लगीं।

Kriti Sanon


पैपराजी को देख गुस्से से लाल हुईं कृति सेनन

कृति सेनन का एक एयरपोर्ट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति सेनन अपने बॉयफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर खड़ी नजर आ रही हैं। दोनों के बॉन्ड को देख पैपराजी ने दोनों को कैप्चर करना शुरू कर दिया, लेकिन पैपराजी को देख कृति सेनन बुरी तरह से नाराज होती दिखीं। दूर खड़ी कृति पैपराजी को गुस्से में इशारा करती हैं और कैमरा बंद करने के लिए कहती हैं। इंटरनेट पर कृति का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

वीडियो देख गुस्साए यूजर्स

जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पहले खुद ही न्योता दो पैपराजी को फिर ऐसे रिएक्ट करो जैसे जबरदस्ती आपकी तस्वीरें लेने आए हैं वो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-ये पैपराजी भी नहीं सुधरने वाले बार-बार बेइज्जती होती है फिर भी बाज नहीं आते। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अपने बॉयफ्रेंड के सामने दिखाने की कोशिश कर रही है कि लोग कितना उसके पीछे पड़े हैं। जबकि पैपराजी को न्योता भी इन्होंने ही भेजा होगा।

कौन हैं कबीर

आपको बता दें कि कृति कबीर को लंबे समय से डेट कर रही हैं। अकसर वेकेशन पर दोनों को साथ देखा जाता है। आपको बात दें कि कबीर ब्रिटेन के बिजनेसमैन हैं। इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की है। बता दें कि कबीर एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के फाउंडर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X