..................... Kriti Sanon gets mobbed by fans at 4am for a selfie at Ahmedabad airport - Hindi Filmibeat

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फंसी कृति सैनन- सुबह 4 बजे फैंस की भीड़ ने सेल्फी के लिए घेर डाला

By Staff

मुंबई में भारी बारिश की वजह से कई कई फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया तो कुछ की रूट बदल दी गई। ऐसे में एक्ट्रेस कृति सैनन मुंबई पहुंचने की जगह अहमदाबाद पहुंच गई। कृति 4 घंटे फ्लाइट में फंसी रहीं। उसके बाद जब वह बाहर निकलीं तो भी उनकी परेशानी खत्म नहीं हुई। एयरपोर्ट पर उन्हें सुबह 4 बजे फैंस की भीड़ ने सेल्फी के लिए घेर लिया।

जी हां, इस घटना की जानकारी एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने लिखा- 'हुआ कुछ ऐसा, कृति सैनन भी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फंस गई हैं। क्योंकि मुंबई एयरपोर्ट बंद है। बेचारी लड़की जैसे ही वॉशरुम के लिए गई वहां मौजूद भीड़ ने सुबह 4 बजे एक सेल्फी के लिए उन्हें घेर लिया। जी हां, 4 बजे सुबह। हम लोग बेसिक शिष्टाचार कब सीखेंगे।'

Kriti Sanon

बहरहाल, हर साल की तरह मुंबई की इस बारिश में आम जन जीवन ठप्प रहा। कृति सैनन की तरह ही बॉलीवुड की सेलिब्रिटी बारिश की वजह से परेशानी में रहे। एक्ट्रेस रकुल प्रीत भी काफी घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसी रहीं। वहीं, सोनम कपूर ने एक ट्वीट कर पूछा था कि आखिर एयरपोर्ट खुले हैं या नहीं, कोई बताएगा।

वहीं, बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। वो अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां बिताने लंदन जाने वाले थे। लेकिन एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी फ्लाइट्स कैंसल हो गईं और उन्हें घर वापस लौटना पड़ा।

फिल्मों की बात करें तो लुका छुपी की बेजोड़ सफलता के बाद कृति सैनन अब दिलजीत दोसांझ के साथ 'अर्जुन पटियाला' में नजर आने वाली हैं। वहीं, दिसंबर में आएगी आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत', जिसनें कृति अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X