'मैं पहली बार एक्शन करने जा रही हूं', टाइगर श्रॉफ की गणपत को लेकर बोलीं कृति सैनन!

सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत को लेकर काफी समय से चर्चा है और इस फिल्म में कृति सैनन भी नजर आने वाली हैँ। हाल ही में खबर आई थी कि कृति सैनन इस फिल्म में एक्शन करने वाली हैं जो कि हर किसी को इसपर यकीन नहीं हुआ था। लेकिन अब कृति सैनन ने खुद इसको लेकर खुलासा किया है। इस दौरान वो पिंकविला से बात कर रहीं थीं। उन्होने बताया कि वो इस फिल्म में पहली बार एक्शन करने वाली हैं। उनका कहना था कि वो काफी एक्साइटेड हैं।

टाइगर श्रॉफ को लेकर उनके दिल में एक सॉफ्ट कॉर्नर है क्योंकि वो उनके पहले कोस्टार थे और साथ में ही दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि एक्शन की जब भी बात आती है तो टाइगर श्रॉफ का नाम सबसे पहले लिया जाता है।

kriti sanon, ganapath, कृति सैनन, गणपत

लेकिन कृति उनके साथ एक्शन करते देखना निश्चित ही काफी अच्छा होने वाला है। कृति सैनन की बात करें को वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर फोटोज, वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।

कृति सैनन ने काफी कम समय में बड़ा नाम बना लिया है और शाहरुख खान समेत कई सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। इस समय भी उनके पास फिल्मों की कमी नहीं हैं।

कृति सैनन की फिल्म गणपत का फर्स्ट लुक कई महीनों पहले रिलीज किया गया था। इस लुक में वो बाइक पर नजर आ रहीं थीं और काफी शानदार लग रहीं थीं। इसको देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो एक्शन करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X