..................... कृति सैनन होंगी अनुराग कश्यप की किल बिल रीमेक की हीरो | Kriti Sanon finalised for Kill Bill remake helmed by Anurag Kashyap - Hindi Filmibeat

कृति सैनन के हिस्से आई अनुराग कश्यप की धमाकेदार हॉलीवुड रीमेक किल बिल

अनुराग कश्यप, अपने अगले प्रोजेक्ट में अपने फेवरिट निर्देशक क्वेंटिन टैरेंटीनों को ट्रिब्यूट देने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने चुनी है मशहूर हॉलीवुड फिल्म किल बिल। इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे निखिल द्विवेदी और फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी कृति सैनन।

किल बिल, 2003 में रिलीज़ हुई एक अमरीकी फिल्म है जहां एक्ट्रेस उमा थर्मन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को डायरेक्ट किया था मशहूर निर्देशक क्वेंटिन टैरेंटीनो ने। फिल्म में उमा एक प्रेगनेंट दुल्हन के किरदार में दिखाई दी थीं जिसे हत्यारों का एक समूह जान से मारने की कोशिश करता है।

kriti-sanon-finalised-for-kill-bill-remake-helmed-by-anurag-kashyap

हालांकि, 4 साल बाद इस अटैक में बचने के बाद वो दुल्हन, हत्यारों के इस समूह से बदला लेने के लिए उन्हें जान से मारने की कोशिश करती है। ये फिल्म शूट करते हुए 4 घंटे की बन गई थी जिसके बाद क्वेंटिन टैरेंटीनो को इसे दो भाग में रिलीज़ करना पड़ा था।

बात करें कृति सैनन की तो उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड में अपने सात साल पूरे किए हैं। एक इंटरव्यू में कृति ने कहा कि वो खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि इतने छोटे से करियर में उन्हें इतनी अलग अलग भूमिकाएं करने का मौका मिला। वो मानती हैं कि उन्होंने इन सभी को एक चैलेंज की तरह लिया। और उम्मीद करती हैं कि फैन्स की उम्मीदों पर वो खरी उतरी हों।

कृति सैनन ने हीरोपंती के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया था। कृति सैनन का मानना है कि एक्टर के तौर पर इतने 2014 से अब तक वो काफी बदल चुकी हैं। उन्होंने काफी कुछ सीखा है और खुद को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश की है। कृति ने अपने करियर की शुरूआत से ही बड़े बैनर को तरजीह दी है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन से डेब्यू करने के बाद उन्होंने रोहित शेट्टी की दिलवाले में काम किया। इसके बाद कृति ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सीता बनने की तैयारी

सीता बनने की तैयारी

कृति सैनन इस समय ओम राउत की फिल्म आदिपुरूष में सीता बनने की तैयारी कर रही हैं। फिल्म में प्रभास, भगवान श्री राम का किरदार निभाते दिखाई देंगे और सैफ अली खान, रावण के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं सोनू के टीटू की स्वीटी फेम सनी सिंह, लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे।

हाथ में हैं शानदार प्रोजेक्ट्स

हाथ में हैं शानदार प्रोजेक्ट्स

कृति सैनन इस समय बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके पास एक तरफ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स हैं जो पूरे हो चुके हैं वहीं दूसरी तरफ उनके पास बेहतरीन कॉमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए ऑफर भी लगातार आ रहे हैं। इनमें से कुछ कोरी अफवाहें हैं तो कुछ में कृति फाईनल हो चुकी हैं।

2020 से लटकी हुई हैं फिल्में

2020 से लटकी हुई हैं फिल्में

कृति सैनन के लिए 2020 काफी दिलचस्प होने वाला था। पहली बात तो ये कि वो सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली करने वाली थी। इसके अलावा, कृति सैनन मीमी की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में वो एक सरोगेट मां की भूमिका में दिखाई देने वाली थीं। लेकिन लॉकडाउन के बाद सब कुछ अधर में लटक गया है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिमि

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिमि

कृति सैनन की फिल्म मिमि, हॉटस्टार पर रिलीज़ होने को तैयार है। फिल्म की रिलीज़ डेट फिलहाल तय नहीं की गई है। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन से पहले ही पूरी हो चुकी थी और कृति सैनन का लुक भी बाहर आ चुका है।

पूरी हो चुकी है बच्चन पांडे

पूरी हो चुकी है बच्चन पांडे

कृति सैनन, अक्षय कुमार के साथ लॉकडाउन के पहले ही बच्चन पांडे की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। कृति सैनन और अक्षय कुमार की ये दूसरी फिल्म होगी। दोनों साथ में इससे पहले हाउसफुल 4 में दिखाई दे चुके हैं और उनकी कॉमिक टाईमिंग ने दर्शकों का दिल जीता था। यूं तो कृति, अक्षय के साथ सिंह इज़ ब्लिंग में काम करने वाली थीं लेकिन ये फिल्म उन्होंने दिलवाले के लिए छोड़ दी थी।

शुरू करेंगी गणपत की शूटिंग

शुरू करेंगी गणपत की शूटिंग

सितंबर से कृति सैनन, टाईगर श्रॉफ के साथ गणपत की शूटिंग शुरू करेंगी। ये फिल्म एक एक्शन - ड्रामा है और फिल्म से कृति सैनन का लुक पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है। इस लुक को काफी ज़्यादा फोटोशॉप करने के कारण, कृति की काफी आलोचना की गई थी।

वरूण धवन के साथ भेड़िया

वरूण धवन के साथ भेड़िया

कृति सैनन, लॉकडाउन से पहले, अरूणाचल प्रदेश में वरूण धवन के साथ फिल्म भेड़िया की शूटिंग कर रही थीं। भेड़िया, दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा हैं। इस यूनिवर्स में स्त्री और रूही भी शामिल हैं।

हम दो हमारे दो

हम दो हमारे दो

राजकुमार राव के साथ उनकी फिल्म हम दो हमारे दो, पूरी हो चुकी हैं और रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं। फिल्म में रत्ना पाठक शाह और परेश रावल भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Ala Vaikunthapurramuloo रीमेक

Ala Vaikunthapurramuloo रीमेक

इसके अलावा, कृति सैनन, कार्तिक आर्यन के साथ रोहित धवन की फिल्म Ala Vaikunthapurramuloo रीमेक में दिखाई देंगी। फिल्म का नाम है शहज़ादा और इसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। ये फिल्म तेलुगू एक्शन ड्रामा का रीमेक है जिसमें कृति सैनन, पूजा हेगड़े का किरदार अमूल्या निभाने वाली हैं।

रहना है तेरे दिल में सीक्वल

रहना है तेरे दिल में सीक्वल

जैकी भगनानी, 20 साल बाद रहना है तेरे दिल में सीक्वल प्लान कर रहे हैं और फिल्म की हीरोइन के लिए कृति सैनन का नाम तय हो चुका है। फिल्म के हीरो के तौर पर विकी कौशल दिखाई दे सकते हैं। बस अब कृति को बड़े परदे पर देखने का इंतज़ार है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X