..................... कृति सेनन को पड़ा स्टाइल मंहगा, हाई हील्स की वजह से लड़खड़ाईं, बुरी तरह गिरने से बचीं- वीडियो वायरल | Kriti Sanon falls in high heels just before posing for photographer , troll-video viral - Hindi Filmibeat

कृति सेनन को पड़ा स्टाइल महंगा, हाई हील्स की वजह से लड़खड़ाईं, बुरी तरह गिरने से बचीं- वीडियो वायरल

इन दिनों कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया को लेकर व्यस्त चल रही हैं। हाल में ही वरुण धवन के साथ वह भेड़िया के सेट पर नजर आईं। लेकिन अभी कृति सेनन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बाल बाल गिरने से बचती दिख रही हैं। हाई हील्स की वजह से उनके साथ ये हादसा हो सकता था लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृति सेनन ब्लैक टॉप और रफ जींस में नजर आ रही हैं। जैसे ही कृति सेनन गाड़ी से उतरकर पैपराजी के सामने पोज देने आती हैं, तभी उनका हाई हील्स में बैलेंस बिगड़ जाता है और वह बुरी तरह से गिरने से बचती हैं।

ये पूरा वाक्या वीडियो में कैद है और ये वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कृति सेनन को कुछ यूजर्स ने ट्रोल भी किया तो कुछ यूजर्स उनका बचाव करते दिखे। कुछ यूजर्स ने कृति को कहा कि जब हाइट इतनी अच्छी है तो क्यों हील्स पहनी है तो वहीं किसी ने कुछ कहा।

बच्चन पांडे की शूटिंग खत्म की

बच्चन पांडे की शूटिंग खत्म की

कृति सेनन ने कुछ दिन पहले ही बच्चन पांडे की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोसिट नजर आने वाली हैं। उनके अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी टीम का हिस्सा हैं।

 भेड़िया

भेड़िया

कृति की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह वरुण धवन के साथ भी स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। वरुण और कृति की फिल्म का नाम भेड़िया है। जिसकी शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में चल रही हैं।

 सीएम से मुलाकात की

सीएम से मुलाकात की

भेड़िया टीम ने हाल में ही अरुणाचल प्रदेश के सीएम से मुलाकात की। इस मीटिंग की फोटोज भी इन स्टार्स ने साझा की।

गणपत

गणपत

कृति सेनन के पास गणपत जैसा बड़ा प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। गणपत में वह एक बार फिर टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करती दिखेंगी। इससे पहले दोनों ने साथ में हीरोपंती में काम किया था और ये दोनों की ये डेब्यू फिल्म थी।

 हीरोपंती 2 से कृति सेनन का पत्ता कट

हीरोपंती 2 से कृति सेनन का पत्ता कट

इस बार कृति सेनन टाइगर के साथ हीरोपंती करती नहीं दिखेंगी। कहा जा रहा है कि हीरोपंती 2 में तारा सुतारिया को जगह मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X