..................... कृति सेनन ने तोड़ी सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड पर चुप्पी, "तुम मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहोगे" Kriti sanon emotional post for Sushant singh rajput suicide share rare photos - Hindi Filmibeat

कृति सेनन ने तोड़ी सुशांत सिंह राजपूत के मौत पर चुप्पी, "तुम मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहोगे"

कई घंटे बीत जाने के बाद खुद को संभालते हुए कृति सेनन ने दोस्त रहे सुशांत सिंह राजपूत के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया। 14 जून दोपहर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ऐसे में फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। खैर ये सामने जरूर आया है कि एक्टर पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे।

Recommended Video

Sushant के लिए Kriti Sanon का इमोशनल पोस्ट, Sushant को बताया दिल का हिस्सा | FilmiBeat

सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त रही कृति सेनन ने आखिरकार अपनी चुप्पी एक्टर को लेकर तोड़ ही दी। उन्होंने इमोशनल पोस्ट शेयर किया। वह इंस्टाग्राम पर लिखती हैं कि "सुशांत... मैं जानती थी कि तुम्हारा तेज दिमाग तुम्हारा सबसे पक्का दोस्त तो ये तुम्हारा दुश्मन भी था। लेकिन मुझे इस कदम ने पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। आपके जीवन में एक पल ऐसा आया जहां आपने जीने से ज्यादा मरना आसान समझ लिया।"

न

"काश, आपके आसपास वे लोग होते जो आपको उस क्षण से पार लगवा पाते, काश आपने उन लोगों को दूर न किया होता जो आपसे प्यार करते थे। काश मैं आपके भीतर जो कुछ टूटा था उसे समेट पाती। लेकिन मैं ये सब नहीं कर सकी। मैं बहुत सारी चीजों की कामना करती हूं। सुशांत तुम्हारे साथ मेरे दिल का एक टुकड़ा चला गया है और एक हमेशा जिंदा रहेगा। कभी भी तुम्हारी खुशी के लिए प्रार्थना करना बंद नहीं करूंगी।"

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X