'दिल बेचारा' देखने के बाद इमोशनल हुईं कृति सैनन, सुशांत के नाम लिखा एक खास पोस्ट- "यह ठीक नहीं है"
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी रिलीज हुई फिल्म 'दिल बेचारा' को लेकर फैंस और उनके चाहने वाले बेहद इमोशनल हो रहे हैं। फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हुई है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फिल्म देखी और अपनी भावनाएं शेयर कीं। राजकुमार राव, सारा अली खान, भूमि पेडनेकर, कृति सैनन समेत कई सितारे फिल्म देखकर बेहद इमोशनल हो गए।
Recommended Video
दिल बेचारा देखने के बाद अभिनेत्री कृति सैनन ने सुशांत के नाम एक इमोशनल सा पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला। उन्होंने सुशांत को याद करते हुए लिखा- यह ठीक नहीं है। (It's not seri)..

कृति ने लिखा- "ये बात मैं नहीं मानती.. फिल्म देखकर मेरा दिल एक बार फिर टूट गया है। मैंने मैनी में तुम्हें फिर जिंदा होते देखा है। मुझे पूरी तरह पता है कि इस किरदार में तुमने कहां-कहां अपना कुछ हिस्सा डाला है। और हमेशा की तरह, तुम्हारे सबसे अच्छे पल वो थे, जिनमें तुम शांत थे। वो पल जिनमें तुमने कुछ ना कहते हुए भी बहुत कुछ कह दिया।"
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications