Kriti Sanon को पसंद नहीं है Varun Dhawan की ये आदत? बहुत होती है परेशान!

Kriti Sanon on Varun Dhawan Bad Habit- अभिनेत्री कृति सैनन अपनी फिल्म भेड़िया को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन धमाका करते नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है और दोनों फिल्म प्रमोशन का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म शानदार है और फैंस को काफी पसंद आने वाली है। कृति सैनन ने वरुण धवन को लेकर हाल ही में कुछ ऐसा कह दिया है जो कि खबरों का हिस्सा है और फैंस इसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं।
कृति ने बताया कि वो क्या चीज है जो वो वरुण धवन में पसंद नहीं करतीं हैं। जी हां, कृति सैनन की मानें को वरुण धवन फोन पर अलग तरीके से बात करते हैं और ये बात उनको परेशान करती है।
कृति ने बताया, "कुछ ऐसा है जो मुझे थोड़ा परेशान करता है, जब वरुण फोन पर बात करता है तो कोई हाय, हैलो, कुछ नहीं होता है। दूसरी बात, जब वह हमेशा फोन को नीचे रखता है तो एक बेचैनी होती है क्योंकि वो बाय भी नहीं बोलता और गायब हो जाता है।

बयान काफी चर्चा में है
कृति सैनन का ये बयान काफी चर्चा में है और फैंस इसपर रिएक्ट करते हुए बात कर रहे हैं। वरुण धवन और कृति सैनन एक अच्छे दोस्त भी है। इस फिल्म के अलावा वो दोनों दिलवाले में साथ काम कर चुके हैं और इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और काजोल नजर आए थे।

दोनों ने कमाल का काम किया था
फिल्म में दोनों ने कमाल का काम किया था और लोगों को अभिनय पसंद आया था। भेड़िया 25 नवंबर को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं।

वर्कफ्रंट
ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि वरुण धवन धमाका करने वाले हैं। वर्कफ्रंट पर वो दोनों इसे फिल्म के अलावा कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं।

कृति सैनन
कृति सैनन की बात करें तो वो आदिपुरुष, गणपत और कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म शहजादा को लेकर बिजी हैं। अगले साल कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज होंगे।

भेड़िया
जबकि वरुण धवन कुछ अनटाइटल्ड फिल्मों से जुड़े हैं जिनके ऐलान होना फिलहाल बाकी है। उनका पूरा फोकस इस वक्त फिल्म भेड़िया ही है।


Click it and Unblock the Notifications