भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप' पर नाचीं Kriti Sanon, बहन की संगीत नाइट में इस तरह से जमाया रंग
Kriti Sanon Lollipop Dance: कृति सैनन की बहन नुपूर सैनन की शादी को लेकर फंक्शन हो रहे हैं और इस वक्त सोशल मीडिया पर उनकी संगीत नाइट के वीडियोज आग की तरह वायरल हो रहे हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन धमाकेदार तरीके से डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

जी हां, मजेदार बात ये है कि नुपूर और उनके होने वाले पति सामने बैठे हैं और कृति दो लोगों के साथ मिलकर परफॉर्म कर रही हैं। कृति ने भले ही कई शानदार फिल्मों में काम किया और उनके खुद के कई गाने हैं जो कि डांस नंबर्स हैं। लेकिन इस दौरान वो एक भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रहीं थीं।
लॉलीपॉप लगेलू..
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का ये गाना लॉलीपॉल लगेलू पूरी दुनिया में बजता है और इस वक्त कृति सैनन भी इस गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। भोजपुरिया गानों का खासियत होती है कि वो ऐसे आदमी को भी अपने म्यूजिक से नाचने पर मजबूर कर देता जिसको डांस नहीं आता है। कृति सैनन ने कई बेहतरीन स्टेप्स इस गाने पर किए और सभी मौजूद लोग उनको देखकर मुस्कुरा रहे हैं।
लोगों के कमेंट्स
कृति सैनन के इस वीडियो को bollyalok नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने साझा किया है। लोगों ने इसपर कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वाइब तो है ही भोजपुरी में। एक ने लिखा, गजब।''
एक ने लिखा, ''शादी के लिए भोजपुरी गाने ही परफेक्ट हैं।'' एक ने लिखा, ''जलवा है भोजपुरी गानों का।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कृति सैनन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











