ऐश्वर्या राय भी देखती रह जाएंगी कृति सेनन का ये अंदाज, वायरल हुआ 'कजरा रे' गाने का डांस वीडियो
एक्ट्रेस कृति सेनन की लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आई है। इस वीडियो में कृति सेनन ऐश्वर्या राय के गाने कजरारे पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि ये ये परफॉर्मेंस दर्शकों को जी सिने अवॉर्ड में देखने को मिलेगा।
हरे रंग के कुर्ते में कृति सेनन खूबसूरत डांस करती नजर आ रही हैं। कृति सेनन के इस वीडियो को पोस्ट करने के कुछ देर में ही इसपर लाखों लाइक और व्यूज आ गए। बता दें इन दिनों सभी स्टार्स अपने अपने घरों में ही नजर आ रहे हैं। कोरोना के कहर के आगे बॉलीवुड फिल्ममों की शूटिंग आदि सब रोक दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











