'पहले वो तुम्हारे लिए लड़ें, अब वे आपस में लड़ने लगे' सुशांत के लिए कृति सेनन क्रिप्टिक पोस्ट!
फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से चल रही अराजकता पर एक पोस्ट शेयर किया है। सुशांत सिंह राजपूत के मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) इस मामले की जांच कर रहे हैं और हर दिन इस मामले में नया एंगल सामने आ रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृतक पाए गए थे। तब से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बहस हो रही हैं।

कृति सेनन ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'वो तुम्हारे लिए लड़ें, इसके बाद वे आपस में लड़ने लगे। अब यह ऐसा कठिन पल है जिसे रोका नहीं जा सकता है। यह अब सिर्फ तुम्हारे लिए नहीं रह गया, अब यह उनके लिए हो रहा है, ...शायद पहले भी यह उन्हीं के लिए था।
कृति सेनन के इस पोस्ट को आलिया भट्ट और वरुण धवन समेत करीब साढ़े चार लाख यूजर्स लाइक कर चुके हैं। बता दें कि कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत फिल्म 'राब्ता' में एक साथ काम कर चुके हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद जांच कर रही एनसीबी ने सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और हाउस हेप्ल दीपक सावंत समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज होने के बाद वे बीते कई दिनों से मुंबई की भायखला जेल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications