..................... Kriti Sanon- Choreographer shouted front of 50 people, the actress started crying, now revealed! - Hindi Filmibeat

कृति सैनन को कोरियोग्राफर ने 50 लोगों के सामने चिल्लाया, रोने लगीं थीं एक्ट्रेस, अब किया खुलासा!

kriti sanon

Kriti Sanon On Her First Ramp Walk- परम सुंदरी के नाम से मशहूर अभिनेत्री कृति सैनन इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हालांकि वो किसी तरह की फैमिली बैकग्राउंड से नहीं बल्कि स्ट्रगल करने के बाद वो इस मुकाम तक पहुंची हैं।

हालांकि उन्होने ये बात खुद बताया है कि बॉलीवुड तक आने के लिए उनको बहुत अधिक प्रयास नहीं करना पड़ा। कर्ली टेल्स से बात करते हुए कृति सैनन ने कई राज खोले। इस दौरान उन्होने ये भी बताया किस तरह से वो एक फैशन शो दौरान खूब रोईं थीं क्योंकि कई लोगों के सामने उनको डांट लगा दी गई थी।

सबसे कृति सैनन ने ये बताया कि उनके माता पिता किस शर्त पर उनको इंडस्ट्री में आने देना चाहते थे, उनको सिर्फ एक प्लैन बी चाहिए थे। एक्ट्रेस ने बताया, "इसके लिए बहुत अधिक समझाने की जरूरत नहीं थी, हालांकि मुझे उन्हें एक बैकअप प्लान देना था। मुझे जीमैट परीक्षा देनी थी और अच्छे नंबर्स पाने करने थे।''

उन्होने फैशन शो वाली बात का जिक्र करते हुए कहा कि, "मेरा पहला रैंप शो था और मैने उस कोरियोग्राफर के साथ फिर कभी काम नहीं किया। वो बहुत ही ज्यादा बदतमीज था.. मेरे साथ उसने काफी बुरा बर्ताव किया था क्योंकि मैने कोरियोग्राफी में गलती कर दी थी।

ये रैंप वाक किसी फार्महाउस में था और मेरी एड़ियां फंस रहींथीँ। मैं तब बहुत जोर से रोने लगी जब उसने मुझे 50 मॉडल्स के सामने बहुत बुरी तरह से डांट लगा दी। मुझपर कोई चिल्लाता है तो मैं रोने ही लगती हूं।''

कृति सैनन काफी कम अपने दिल की बात करती हैं और निजी जीवन पर कोई बात करती हैं। इस वक्त उनका ये बयान लोगों को हैरान कर रहा है। वर्कफ्रंट पर कृति सैनन गणपत को लेकर बिजी हैं जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली हैं। हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार कैसा होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Read more about: kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X