पानीपत के एक साल पूरे होने पर भावुक हुईं कृति सैनन, शेयर की अर्जुन कपूर के साथ Unseen Pics
कृति सैनन - अर्जुन कपूर स्टारर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत 6 दिसंबर 2019 को रिलीज़ हुई थी और फिल्म के रिलीज़ होने के एक साल पर कृति सैनन ने फिल्म से कुछ अनदेखी तस्वीरें और शानदार वीडियो शेयर करते हुए डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को इस मौके के लिए धन्यवाद कहा।
कृति ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा कि जब मैं अपने फोन में ये सारी तस्वीरों देख, पानीपत से जुड़ी यादें ताज़ा कर रही थी, आशुतोष सर ने मुझे मेसेज किया - हैप्पी बर्थ डे पार्वती बाई।

आशुतोष गोवारिकर को फिल्म के लिए धन्यवाद कहते हुए कृति ने लिखा - इस मौके के लिए, मैं आपको जितना धन्यवाद कहूं कम है सर। मैं इसे ज़िंदगी भर याद रखूंगी क्योंकि मैंने अपने करियर की कई चीज़ों की शुरूआत पानीपत से की। मेरे करियर की पहली पीरियड फिल्म, पहला ऐतिहासिक किरदार, पहली मराठी फिल्म, पहली तलवारबाज़ी, पहली नवारी साड़ी और पहली सूत्रधार।
एक महिला को पूरी फिल्म का सूत्रधार बना देना। ऐसा सिर्फ आप ही कर सकते थे। मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक किरदार के बाद अफवाहें तेज़ हैं कि कृति सैनन ओम राउत की फिल्म आदिपुरूष में सीता का पौराणिक किरदार निभाने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












