..................... Kriti Sanon celebrated Christmas with Boyfriend Kabir Bahia Kriti and Kabir celebrated Christmas together - Hindi Filmibeat

अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक क्रिसमस मना रही हैं Kriti Sanon, इस बार तो खुद ही शेयर कर दी फोटो

Kriti Sanon

Kriti Sanon With Rumoured Boyfriend: ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन सोशल मीडिया पर अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के लिए प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हट रही हैं। कृति और कबीर ने साथ में क्रिसमस मनाया और उनकी मस्ती भरी दोपहर की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं।

कबीर के साथ मनाया क्रिसमस

तस्वीरों में क्रिकेटर एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी नजर आ रही हैं। कबीर ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। अपनी स्टोरी में उन्होंने एक ग्रुप फोटो शेयर की जिसमें कृति उन्हें गले लगाती नजर आ रही हैं।

कैमरे के सामने दिया पोज

कृति ने पार्टी के लिए सफेद और लाल धारीदार ड्रेस पहनी थी। दूसरी ओर, कबीर लाल टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इस जोड़े ने क्रिसमस कैप भी पहनी थी और कैमरे के सामने पोज देते हुए मुस्कुरा रहे थे।

इसके बाद कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने क्रिसमस ट्री और क्यूट डेकोरेशन की झलक दिखाई। एक फोटो में वह धोनी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जो सांता क्लॉज की ड्रेस में थे।

कबीर के भाई की शादी में नजर आई थीं कृति

कुछ दिन पहले, कृति कबीर के रिश्तेदार की शादी में शामिल हुई थीं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन कबीर की भाई की शादी में कृति की मौजूदगी ने निश्चित रूप से उनके रिश्ते को लेकर अफवाहों को हवा दी है।

कृति ने विश किया था कबीर को

19 नवंबर को कबीर के जन्मदिन पर, कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके साथ एक सेल्फी शेयर की, जो उनके रोमांटिक गेटअवे की लग रही थी। उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे के! (लाल दिल वाला इमोजी) आपकी मासूम मुस्कान हमेशा जिंदा रहे!"

कबीर बहिया कौन हैं?

कहा जाता है कि कबीर की उम्र 25 साल है और वह एमएस धोनी, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या सहित कई क्रिकेटरों के साथ काफी करीब हैं। कबीर कृति से 10 साल छोटे हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी दोस्ती और रिश्ते पर चुप्पी बनाए रखी है।

कृति सेनन की आखिरी फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो, कृति को आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म 'दो पत्ती' में देखा गया था, जिसे उन्होंने को-प्रोड्यूस भी किया था। एक्टर्स में काजोल, शहीर शेख, बृजेंद्र काला, तन्वी आजमी, प्राची शाह पांड्या और दूसरे एक्टर्स शामिल थे।

Read more about: kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X