अमिताभ बच्चन के करीब रहने के लिए हसीना ने चुकाई इतनी मोटी रकम, सालो बाद अब बनेगी बिग बी की पड़ोसन

Kriti Sanon Buys Property Near Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने अब तक के करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अलीबाग में प्रीमियम प्लॉट खरीदा है और बताया जा रहा है कि वो अब अमिताभ बच्चन की पड़ोसी बन गई हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कृति ने 2,000 स्क्वॉयर फीट का प्लॉट लिया है।
अलीबाग में अब तक कई बड़े सितारे इन्वेस्ट कर चुके है। इन बड़े स्टार्स में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सेलेब्स शामिल हैं। सपनों के शहर मुंबई और समंदर से सटा ये अलीबाग अपने खूबसूरत बीच के लिए जाना जाता है। लोग अक्सर यहां बड़ी संख्या में घूमने और छुट्टियां बिताने भी आया करते हैं। अब खबर सामने आई है कि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी यहां एक प्रीमियम प्लॉट खरीदा है।
अपने पहली इंवेस्टमेंट के बारे में कृति सेनन ने कहा, ' मैं बहुत खुश हूं कि अब में अलीबाग की इस जमीन की मालिक हूं। काफी लंबे समय से मेरी नजरें अलीबाग पर टिकी हुई थी। मैं ऐसी ही जमीन खरीदना चाहती थी जहां मुझे शांति और प्राइवेसी मिल सकें। यहां तक की मेरे पापा भी इस निवेश से बहुत खुश है'। आगे एक्ट्रेस ने कहा कि यह लोकेशन मेरे लिए बहुत मायने रखती है। यह लोकेशन मांडवा जेट्टी से सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर अलीबाग के बीचो बीच स्थित है।''
कृति अब अमिताभ बच्चन की पड़ोसी होंगी। अमिताभ बच्चन ने भी इसी इलाके में 1000 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा है। अलीबाग में निवेश करने से पहले कृति ने बैंगलोर में एक कमर्शियल स्पेस और गोवा में एक विला में भी निवेश किया है। बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पास भी अलीबाग में समुद्र के किनारे एक आलीशान बंगला है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, स्टार कपल ने 2021 में अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में बंगला खरीदा था।


Click it and Unblock the Notifications


