कबीर बहिया से अफेयर की खबरों के बीच कृति सैनन ने 'झूठी जानकारी' को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात!

kriti sanon

Kriti Sanon On Kabir Bahia- कृति सैनन फिल्मों के अलावा अफेयर को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं। जी हां, दरअसल उनका नाम करोड़पति कबीर बहिया के साथ जुड़ रहा है और अफवाहें हैं कि वो उनको डेट कर रही हैं।

क्रू एक्ट्रेस को कथित तौर पर विदेश में छुट्टियों के दौरान कबीर के साथ स्पॉट किया गया था और इसकी तस्वीरें भी जमकर वायरल हुईं थीं। अब कृति सैनन ने इस सारी बातों को लेकर चुप्पी तोड़ी है और उनका कहना है कि ये सब सिर्फ बकवास और अफवाहें हैं।

कृति इस दौरान फिल्मफेयर से बातचीत कर रही थीं। कृति सैनन ने इसके बारे में खुलकर बात करते हुए कहा, "किसी भी तरह की अफवाह मुझे लेकर जब सामने आती है तो यह न केवल मेरे लिए निराशाजनक होती है, बल्कि मेरे परिवार पर भी असर डालती है।

ये तब ज्यादा तकलीफदेह है जब कथित तौर पर शादी करने जैसी अफवाहें फैलने लगती हैं और दोस्तों के मैसेज आते हैं कि क्या तुम शादी कर कर रही है। सोशल मीडिया पर फैल निगेटिविटी परेशान करने वाली होती है।"

कबीर बहिया को लेकर बोलीं कृति

कबीर बहिया के साथ रिश्ते को लेकर कृति सैनन ने कहा, "लोग भूल जाते हैं कि कोई व्यक्ति इंसान भी है। लोग कुछ भी पढ़ने के बाद अपनी एक राय बना लेती हैं। अब, एक चलन है जहां लोग नकारात्मक टिप्पणियां ऑनलाइन पोस्ट करने से संतुष्टि प्राप्त करते हैं। लोग खाली समय में इस तरह का हरकतें करते रहते हैं।''

वर्कफ्रंट

कृति सैनन लगातार काम कर रही हैं और इस वक्त दो पत्ती को लेकर बिजी हैं। आखिरी बार हसीना को क्रू में देखा गया था और इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और करीना कपूर खान जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म को काफी पसंद किया था। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में कृति सैनन क्या धमाका करती हैं।

Read more about: kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X