कृति सेनन पर इस एक्ट्रेस ने किया कमेंट..खुद हो गईं ट्रोल
कृति सैनन को एक्ट्रेस भैरवी गोस्वामी ने ट्विटर पर काफी बुरा भला कहा।
नई एक्ट्रेसेस में कृति सैनन को खासकर सबसे टैलेंटेड माना जाता है।कृति सेनन ने हाल में ही अपनी एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वो मुबारकां के हवा हवा गाने पर डांस पर करते नजर आ रही थी। कृति सेनन के इस वीडियो को काफी पसंद भी किया गया था।
[पापा-मम्मी के साथ यूं छुट्टियां बिता रहे तैमूर..तस्वीरें VIRAL]
लेकिन हमेशा की तरह जाहिर है कमाल आर खान को ये वीडियो कैसे पसंद आ सकता था। उन्होंने इस वीडियो को शेयर किया और हमेशा की तरह मजाक ही उड़ाया। लेकिन केआरके की इस आदत से तो सभी वाकिफ हैं और अब लोगों को इसका असर भी नहीं होता।
Ye Dekho Kiriti Bechari, Raabta Ke flop Hone Ke Baad, mentally disturb Ho Gayee hai! pic.twitter.com/obW2MvRk42
— KRK (@kamaalrkhan) July 22, 2017
लेकिन इन सब के बीच कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस भैरवी गोस्वामी ने केआरके को ट्वीट करते हुए कहा कि - यह पागलों की तरह बर्ताव कर रही है।ये एक्ट्रेस कैसे बन गई। ना हेडलाइट है, ना बंपर। कॉलेज स्टूडेंट्स इससे ज्यादा अच्छे लगते हैं।

बस फिर क्या था लोगों ने भैरवी गोस्वामी को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कृति के फैन्स ने इस पब्लिसिटी स्टंट करार दिया और साथ ही भैरवी को काफी कुछ कह डाला।किसी ने कहा कि इसे अकाउंट वेरिफाइड कैसे है तो किसी ने कहा कि ये कृति से जलती है।


Click it and Unblock the Notifications