Shahid Kapoor के साथ बाइक पर रोमांटिक हुईं Kriti Sanon, बेनाम फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान!

शाहिद कपूर और कृति सैनन इस वक्त एक फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इसको लेकर लगातार चर्चा चल रही है। आज इस अनटाइटल्ट फिल्म ऐलान करते हुए इसका फर्स्ट लुक साझा किया गया है जो कि काफी धमाकेदार है।
शाहिद और कृति बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से हैं और उन्हें पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ देखना काफी अलग अनुभव होगा और उसपर भी ये दोनों रोमांस करते हुए नजर आने वाली हैं।
इनकी लव स्टोरी पहली बार बड़े पर्दे पर सामने आने वाली है। और वह भी एक रोमांटिक गाथा के लिए प्रशंसकों के लिए एक दृश्य उपचार होगा। कॉकटेल, लव आज कल, और लुका छुपी जैसी ताज़ा रोमांटिक कॉमेडी के निर्माता इस फिल्म को बना रहे हैं और आज इस फिल्म के रैपअप का ऐलान हुआ है।
जी हां, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और कृति सैनन ने पोस्ट करते हुए इसका ऐलान किया है। कृति ने पोस्ट करते हुए लिखा, ''हमारी असंभव प्रेम कहानी की समाप्ति की घोषणा! हमारा अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट अक्टूबर 2023 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। एक जियो स्टूडियो और दिनेश विजान प्रेजेंटेशन। अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित, दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्मित एक मैडॉक फिल्म का निर्माण।''
इस फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें एक बाइक पर कृति सैनन और शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी रोमांटिक हो रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि ये सीन किसिंग के पहले का है।
लुक्स की बात करें तो इस दौरान शाहिद कपूर ने ब्लू डेनिम और बूट्स के ऊपर सफेद शर्ट पहनी है, जबकि कृति ने शॉर्ट स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना है। उनकी इस तस्वीर से इतना तो तय है कि दोनों की केमेस्ट्री काफी शानदार होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications