क्या प्रेग्नेंट हैं कृति सेनन ? वायरल होती फोटो की जानिए सच्चाई
एक्ट्रेस कृति सेनन की सोशल मीडिया पर तेजी से प्रेग्नेंट वाली फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कृति सेनन का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि कृति सेनन प्रेग्नेंट हैं। लेकिन इसके पीछे की कहानी कुछ और ही है। दरअसल कृति सेनन जल्द ही मिमी फिल्म में नजर आने वाली हैं और इस फिल्म से उनकी तस्वीर लीक हो गई है। वह इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। और वायरल होती फोटो इसी फिल्म के सेट से सामने आई है। अब तक कृति सेनन की इस तस्वीर को कई यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा चुका है।
वायरल होती तस्वीर में कृति सेनन ब्लू सूट और मरून स्वेटर में नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मंडावा में मिमी फिल्म के सेट से ये तस्वीर सामने आई है। इस फिल्म की शूटिंग कुछ राजस्थान के चूरू में तो कुछ मंडावा में हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











