#NayaElaan: नाम से ही सुपरहिट लग रही फिल्म - बरेली की बर्फी!
एक डायरेक्टर हैं अश्विनी अइय्यर तिवारी जिन्होंने हाल ही में निल बटे सन्नाटा नाम की ज़बर्दस्त फिल्म बनाई थी। उनके पति नितेश तिवारी, आमिर खान की दंगल डायरेक्ट कर रहे हैं। अब अश्विनी अपना अगला प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है और फिल्म का नाम ही बहुत मज़ेदार है।
फिल्म का नाम है बरेली की बर्फी और इसकी कास्ट होगी आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सैनन। तीनों शानदार एक्टर और नई पीढ़ी का रोमांस। फिल्म यूपी में सेट होगी और फिल्म में आयुष्मान प्रिंटिंग प्रेस चलाने के मालिक बनेंगे और राजकुमार राव लेखक। वहीं कृति आज़ाद ख्यालों वाली लड़की बनेंगी।

वैसे आने वाले समय में स्क्रीन पर रोमांस की बाढ़ आने वाली है। जानिए किन फिल्मों में फैन्स को मिलने वाला है रोमांस का सुपरडोज़ -
बार बार देखो
ऐ दिल है मुश्किल
बदरीनाथ की दुल्हनिया
फ्रीकी अली
डियर ज़िंदगी
फिल्लौरी
बेफिक्रे
हाफ गर्लफ्रेंड
मिर्ज़िया
तुम बिन 2
ओके जानू
काबिल
राबता
मेरी प्यारी बिंदु
bollywood kriti sanon ayushmann khurrana rajkummar rao romance बॉलीवुड रोमांस कृति सैनन आयुष्मान खुराना राजकुमार राव


Click it and Unblock the Notifications













