#Shaandaar: अब इसके बाद अगस्त 2017 की बेस्ट फिल्म तो यही बनेगी....ठप्पा मार लीजिए!
अगस्त 2017 में वैैसे तो दो बड़ी फिल्में रिलीज़ हो रही हैं। शाहरूख खान और अक्षय कुमार। वो भी एक ही हफ्ते के अंतर में। लेकिन मानिए या ना मानिए, अभी से ही अगस्त का लाइमलाइट एक बड़ी मीठी सी, प्यारी सी फिल्म चुरा ले जा रही है।
बात हो रही है आयुष्मान खुराना, कृति सैनन और राजुकमार राव स्टारर बरेली की बर्फी की। जितना शानदार फिल्म का ट्रेलर लोगों को लगा है उतने ही धूम धान से फिल्म का प्रमोशन शुरू हुआ है। और इस प्रमोशन के लिए कृति - आयुष्मान, बिना बुलाए एक शादी में पहुंच गए।

दरअसल, बरेली की बर्फी प्रमोट करने के लिए आयुष्मान और कृति एकदम अचानक से एक शादी में पहुंच गए लेकिन दूल्हा - दुल्हन और उनके परिवार वालों के लिए ये शादी यादगार बन गई।
कृति और आयुष्मान इस दौरान घरवालों के साथ नाचते गाते दिखे। वैसे इस एकदम हटके आईडिया से बरेली की बर्फी अगस्त की सारी लाइमलाइट चुरा ले गई है।
वैसे भी फिल्म की डायरेक्टर हैं निल बटे सन्नाटा फेम अश्विनी अइय्यर तिवारी। इसलिए फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। जानिए ऐसे ही कुछ फिल्मों के हटके प्रमोशन प्लान -


Click it and Unblock the Notifications