Kriti Sanon- मां सीता दिखने के चक्कर में ऐसे कपड़े पहनकर पहुंची कृति सैनन, बुरी तरह से हो रही हैं ट्रोल!

फिल्म आदिपुरुष में माता सीता का किरदार निभा रहीं कृति सैनन किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा बन जाती हैं। इस वक्त वो अपने एक हालिया लुक को लेकर चर्चा में हैं और उनको काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल कृति सैनन ने इस दौरान फुल इंडियन कपड़े पहने थे और लोगों का कहना है कि ये कल ही बॉडीकॉन ड्रेस में दिखी थी और आज माता सीता की तरह दिखने के लिए ऐसा कुछ पहनकर आई है। जी हां, कृति इस दौरान आदिपुरुष के इवेंट पर पहुंचीं थीं और इसके बाद लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''बॉलीवुड वाले अब हमारे राम और सीता जी को ढाल बना कर पैसा कामना चाह रहे यार बक्श दो हमारे आराध्य प्रभु को।'' एक ने लिखा, ''कृपया माता सीता का नाम खराब न करें।''
एक ने लिखा, ''ये गले म कोनसा सांप है।'' एक का कहना था, ''ये और सीता? ना।'' एक ने लिखा, ''ये तो बिलकुल फिट नहीं है.... श्रद्धा कपूर या अमृता राव को ले लेते।'' ये तो कुछ भी नहीं है, इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आएं हैं और वो ट्रोल की जा रही हैं। हाल ही में आदिपुरुष का आखिरी ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया था और इसको एक्शन ट्रेलर कहा जा रहा है।
इस ट्रेलर में खासतौर से रावण की झलक दिखाई गई है। ये किरदार सैफ अली खान निभाने वाले हैं और ट्रेलर से साफ है कि वो इस किरदार में पूरी तरह फिट बैठे हैं। दमदार अंदाज में नजर आ रहे सैफ को देख उनसे नजरें हटाना दर्शकों के लिए मुश्किल हो रहा है। फिल्म 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications