..................... Kriti Sanon arrived in a beautiful look to receive the National Award with her parents - Hindi Filmibeat

Kriti Sanon National Award: मम्मी-पापा के साथ नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची कृति, फैंस ने लुटाया प्यार

Kriti Sanon National Award

Kriti Sanon National Award: बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ रही हैं। हाल ही में कृति सेनन अपने माता-पिता के साथ नेशनल अवॉर्ड लेने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस की सादगी देख फैंस अपना दिल हार बैठे।

नेशनल अवॉर्ड के दौरान कृति सेनन का शानदार लुक-

दिल्ली में आज नेशनल अवॉर्ड का खास समारोह हुआ, ऐसे में कई सारे सेलेब्स इस समारोह का हिस्सा बने। आलिया भट्ट से लेकर पंकज त्रिपाठी कर कई सारे सितारों का खास अंदाज भी देखने को मिला। इसी बीच अपनी फिल्म मिमी के के लिए नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची।

जिंदगी के इस खास मौके पर कृति ने बेहद सिंपल और इंडियन लुक चुना। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने प्लेन और सिर्फ बॉर्डर पर लेस वाली ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी थी। बालों का जूड़ा बनाकर उसमे गजरा पहना था और साथ ही अपने लुक को उन्होंने छोटी सी बिंदी के साथ पूरा किया।

कृति सेनन का ये लुक काफी खूबसूरत लग रहा था। फैंस कृति की सादगी पर अपना दिल हार बैठे हैं और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये साड़ी कृति की मम्मी की है, जिसे उन्होंने इस खास मौके पर आशीर्वाद के तौर पर पहना।

खास अवॉर्ड लेने अपने माता-पिता के साथ पहुंची कृति-

नेशनल अवॉर्ड को लेने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने माता पिता के साथ पहुंची थी। कृति अपने माता-पिता के साथ काफी खुश दिखाई दे रही थी। आपको बता दे कि कृति को फिल्म मिमी में बेहतरीन भूमिका निभाने के लिए ये सम्मान दिया गया है। फिल्म में वो सरोगेट मदर की भूमिका में थीं और उनकी तकलीफ को उन्होंने दिल से बयां किया। इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X