दिलवाले के बाद फिर जादू चलाएंगे कृति सैनन - वरूण धवन, जानिए डीटेल्स
वरूण धवन और कृति सैनन पहले ही अपनी केमिस्ट्री से रोहित शेट्टी की दिलवाले में फैन्स का दिल जीत चुके हैं। और अब ये जोड़ी एक बार फिर से फैन्स का मनोरंजन करने के लिए एक साथ आ रही है। खबरों की मानें तो अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया में कृति सैनन और वरूण धवन एक साथ दिखाई देंगे।
फिल्म जनवरी 2021 में फ्लोर पर जा रही है। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे दिनाश विजान और भेड़िया, दिनेश के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा होगी। दिलचस्प है कि दिनेश इस यूनिवर्स के लिए स्त्री और रूही अफ़ज़ा तैयार करवा चुके हैं।

अब वरूण की फिल्म के लेखक हैं निरेन भट्ट जिन्होंने अमर के लिए बाला लिखी थी। अमर और वरूण पिछले छह महीने से ये प्रोजेक्ट डिस्कस कर रहे थे और अब जाकर बात फाईनल हुई है।
वहीं अब प्रोजेक्ट में कृति सैनन का नाम भी फाईनल हो गया है। कृति और वरूण दोनों के ही लिए ये पहली हॉरर कॉमेडी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











