'पत्नी से जबरन संबंध बनाना रेप नहीं'- बिलासपुर हाईकोर्ट के फैसले से नाराज बॉलीवुड सितारे
अक्सर हाईकोर्ट में किसी ना किसी तरह के ऐसे फैसले होते हैं जोकि चर्चा का विषय बन जाते हैं। इस समय ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से सामने आ रहा है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट विवाहित पत्नी के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध यौन संबंध को बलात्कार मानने से इनकार कर दिया है। एक मामले के चलते हाईकोर्ट ने आरोपी पति को बरी कर दिया है। लेकिन हाईकोर्ट ने ये कहा है कि पति पर आप्राकृतिक सेक्स और प्रताड़ना का आरोप लगा है वो लगातार चलता रहेगा।
गौरतलब है कि पति ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर याचिका दायर की थी। अदालत के इस फैसले को लेकर कि पति के साथ जबरन सेक्स करना रेप नहीं माना जाएगा पर कई लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है।

फिल्म अभिनेत्री कृति सैनन और तापसी पन्नू इस फैसले पर रिएक्सन दिया है जो कि चर्चा में चल रहा है। मिमी एक्ट्रेस कृति सैनन ने इस खबर की लिंक को साझा करते हुए लिखा है.. 'शॉकिंग।'
दरअसल वो कोर्ट के इस फैसले से चौंक गईं हैं। इसके अलावा तापसी पन्नू ने लिखा है कि.. बस यही सुनना बाकी रह गया था। इस तरह के रिएक्शन से उतना तो साफ है कि अभिनेत्रियों को ये फैसला कतई पसंद नहीं आया है।
इन दोनों ने एनडीटीवी की एक खबर को रिट्वीट करते हुए रिएक्शन दिया है। लगातार ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसपर अलग अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications