टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' में दमदार एक्शन की तैयारी, कृति सैनन ले रहीं बाइक चलाने की ऐसी ट्रेनिंग!
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्मों की जब भी बात होती है तो एक्शन कितना तगड़ा होता है ये बताने की जरूरत नहीं होती। इस समय वो कई दमदार फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं और उनमें से एक गणपत भी है। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस यानि कृति सैनन को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि टाइगर के साथ साथ इस फिल्म में कृति सैनन भी काफी बड़ा धमाका करने वाली हैं। खबरों की मानें तो कृति सैनन इस समय फिल्म के एक्शन सीन्स के लिए ट्रेनिंग ले रहीं हैं।
वो मिट्टी और कई अजीब जगहों पर बाइक चलाती हुई नजर आने वाली हैं। इसको लेकर फिलहाल कृति सैनन की तरफ से किसी तरह की जानकारी नहीं आई है। कृति सैनन बाइक चलाने की ट्रेनिंग लेती हुई नजर आने वाली हैं।

सभी को पता है कि कृति सैनन का ऐलान जब इस फिल्म के लिए हुआ था तो वो बाइक पर ही नजर आईं थीं और उनके फर्स्ट लुक को देखकर ही लग रहा गया था कि वो एक्शन करने वाली हैं।
वर्कफ्रंट पर कृति सैनन प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को लेकर भी काफी ज्यादा बिजी हैं। इसके लिए वो डेट्स निकाल रहीं हैं। कृति सैनन इसके अलावा भेड़िया फिल्म को लेकर भी बिजी हैं।
इस फिल्म में वो वरुण धवन के अपोजिट होंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है लेकिन बीच में कोविड के कारण बंद हुई थी। कृति सैनन पहली बार किसी फिल्म में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं और इसके लिए वो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications