..................... Kriti Malhotra was the Costume designer before Dhobi Ghat | 'धोबी घाट' से पहले कॉस्टयूम डिजाइनर थीं कृति - Hindi Filmibeat

'धोबी घाट' से पहले कॉस्टयूम डिजाइनर थीं कृति

By Jaya Nigam

Kriti Malhotra
मुम्बई। किरण राव की हालिया रिलीज फिल्म धोबी घाट में एक मुसलमान लड़की यास्मीन का करदार निभाने वाली कृति मल्होत्रा बॉलीवुड में पिछले तीन साल से काम कर रही हैं। कृति बॉलीवुड में अब तक बतौर कॉस्ट्यूम डिजायनर पर काम रही थीं। कृति मल्होत्रा ने किसी फिल्म के लिए पहली बार कैमरा फेस किया है। बतौर कॉस्टयूम डिजाइनर, कृति 'सरकार राज', 'दिल्ली 6', 'एक्शन रीप्ले' और 'नो प्रॉब्लम' जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुकी हैं।

कृति का कहना है कि धोबी घाट ऐसी फिल्म है जिसमें भाव चरित्र के कामों से झलकते हैं। इस फिल्म के ज्यादातर डायलॉग यास्मिन के हैं। कृति ने कहा, "मैंने कभी अभिनय करने के बारे में नहीं सोचा था। जब मेरे सामने यह सवाल आया था कि क्या तुम यह फिल्म करोगी तो मेरा नजरिया स्पष्ट था कि इस फिल्म को मैं जरूर देखना चाहूंगी। इस मामले में मैं बेहद, बेहद भाग्यशाली रही हूं। आजकल मसाला फिल्मों में हर दिन नए लोग आ रहे लेकिन वे फिल्मों की भीड़ में खो जाते हैं।"

उन्होंने कहा, "यास्मिन ऐसी लड़की है जो बहुत ज्यादा बोलती है। फिल्म में शहर के बारे में उसका नजरिया और उस पर इसके प्रभाव को प्रदर्शित किया गया है।" कृति ने कहा, "जब मुझे पता चला कि आमिर खान को इस फिल्म में ले लिया गया तो मेरी पहली प्रतिक्रिया थी, ओ गॉड, अब हर कोई इस फिल्म को देखेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X