अक्षय कुमार की हाउसफुल 4, तीसरी एक्ट्रेस भी FINAL.. 2019 दिवाली धमाका!
Recommended Video

अक्षय कुमार की बिग बजट फिल्म हाउसफुल 4 के लिए बॉबी देओल, कृति सैनन, पूजा हेगड़े के बाद अब कृति खरबंदा को भी फाइनल कर लिया गया है। साजिद नाडियाडवाला बैनर तले इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं। फिल्म में पुरानी कास्ट से सिर्फ अक्षय कुमार और रितेश देशमुख फाइनल हैं। कृति के साथ अब फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट फाइनल हो चुकी है।
कृति को इससे पहले हम राज़ रीबूट, शादी में जरूर आना, गेस्ट इन लंदन जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। कोई शक नहीं कि यह उनके लिए काफी बड़ा मौका होगा। हाउसफुल 4 एक फुल कॉमेडी बिग बजट फिल्म होगी। लिहाजा, कृति खरबंदा के लिए यह फिल्म काफी अहम साबित हो सकती है।

साजिद खान के निर्देशन में बन रही हाउसफुल 4 अगले साल यानि की 2019 दिवाली पर रिलीज होगी। बता दें, यह बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल होने वाली है। फिल्म का बजट 200 करोड़ तक रखा गया है। जबकि फिल्म के वीएफएक्स के लिए हॉलीवुड टीम बुलाई गई है। यह हाउसफुल फ्रैंचाइजी की सबसे मंहगी फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications