मलेरिया बीमारी में कृति खरबंदा ने पूरी की 14 फेरे की शूटिंग, तेजी से घटा वजन, खुद बताई वजह !
साल 2020 हर किसी के लिए चौंकाने वाला रहा है। कोरोना महामारी के बीच पूरी तरह से लॅाकडाउन रहा। इसके साथ बॅालीवुड की शूटिंग और रिलीज दोनों पर ताला लग गया। अनलॅाक में आम लोगों की तरह कलाकारों ने भी अपने शूटिंग का काम शुरू किया। कृति खरबंदा ने भी इसी तरह के मुश्किल हालात का सामना किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबर सामने आयी थी कि कृति खरबंदा की तबीयत साल के आखिरी में काफी खराब हो गई थी। जिसका असर उनके शरीर के वजन भी पड़ा था। अब इस पर खुद कृति खरबंदा ने अपनी बात रखी है। कृति ने बताया है कि पिछले साल मलेरिया हो गया था। डॅाक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।

इस बीच उनकी फिल्म 14 फेरे की शूटिंग भी शुरू हो गई, कृति ने आराम करने की बजाए शूटिंग करने का फैसला किया। कृति ने बताया है कि कैसे मलेरिया का सामना करते हुए उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग जारी रखी। ई टाइम्स की रिपोर्ट अनुसार कृति खरबंदा ने कहा कि मुझे नवंबर में मलेरिया हो गया था।
मुझे तीन हफ्ते के लिए बेड रेस्ट के लिए कहा गया। मैं खुद नहीं चाहती थी कि मेरी वजह से फिल्म की शूटिंग पर कोई असर हो। मैं 14 फेरे के शेड्यूल को प्रभावित नहीं होने देना चाहती थी। मैंने शेड्यूल के हिसाब से शूट करने के लिए आग्रह किया। तभी मुझे मलेरिया हुए केवल 10 दिन ही हुआ था। हमने तब शूटिंग शुरू कर दी थी।
हम उस वक्त लखनऊ में थे और दिन में तकरीबन 18 घंटे शूटिंग चलती थी। कृति ने आगे कहा कि मेरा 6 किलो वजन कम हो गया था। मेरी बॅाडी और स्किन पर तनाव साफ दिख रहा था। मैं बहुत खुश हूं कि समय पर शूटिंग शेड्यूल खत्म कर लिया और यह सब मैं पूरी टीम के सपोर्ट के बिना नहीं कर पाती। कृति ने ये भी बताया कि विक्रांत मैसी से उन्हें काफी सपोर्ट मिला।


Click it and Unblock the Notifications












