कृति खरबंदा ने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के जन्मदिन पर शेयर किया ख़ास पोस्ट, फैन्स संग साझा की रोमांटिक तस्वीरें

Kriti Kharbanda Romantic Post: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पुलकित सम्राट और अभिनेत्री कृति खरबंदा कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को बॉलीवुड का क्यूट कपल माना जाता है और इतना ही नहीं कई मोको पर दोनों को साथ में देखा जाता है। अक्सर दोनों पब्लिकली एक दूसरे को प्यार जताते हुए भी नजर आते हैं। लेकिन आज यानी की 29 दिसंबर को पुलकित सम्राट अपना जन्मदिन बना रहे हैं और इस मौके पर कृति ने अपने बॉयफ्रेंड को प्यार भरी शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने पुलकित को अपना 'हीरो' डेडिकेट किया है।
पुलकित के जन्मदिन पर कृति ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
कुछ वक्त पहले ही कृति खरबंदा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अभिनेत्री ने काफी रोमांटिक तस्वीरें को शेयर किया। जिनमे कभी तो कृति और पुलकित डांस करते हुए नजर आए तो कभी रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नजर आए। इन तस्वीरों को फैंस द्वारा भी काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है।
कृति ने पुलकित को बताया अपना हीरो
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कृति खरबंदा ने कैप्शन लिखा कि "सबसे बड़े दिल और सबसे शुद्ध वाला लड़का! तुम्हारे साथ हर दिन एक एडवेंचर से भरा है और कभी भी फीका नहीं लगता है। तुम्हें प्यार करना मेरे लिए बहुत ही अच्छी चीजों में शुमार है। मैं बहुत ज्यादा लकी गर्ल हूं। धन्यवाद इस दुनिया और मेरी लाइफ में आने के लिए। मैं तुम्हें आज भी बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। तुम मेरे हीरो हो।"
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का करियर
अगर पुलकित सम्राट के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'फुकरे 3' में उन्हें देखा गया था। जिसमें उनके साथ में वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा भी नजर आए थे। वही कृति खरबंदा की बात करें तो आपको बता दें कि इन दिनों वह एक कॉमिक फिल्म की तैयारी में जुटी हुई है और इसका नाम रिस्की रोमियो है। फिल्म में उन्हें सनी सिंह के साथ में देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications