बैग में सेनिटरी पैड लेकर घुमता है ये एक्टर, बीवी बोली- जब मैं पहली बार मिली तो मुझे पीरियड्स...

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने 15 मार्च को दिल्ली एनसीआर में सात फेरे लिए। बता दे कि दोनों पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वैसे तो पुलकित सम्राट के फिल्मी करियर और निजी जिंदगी को लेकर ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन उनको लेकर एक ऐसी बात है जो कि शायद ही बहुत कम लोगों को पता होगी।
दरअसल आपको बता दें कि खुद कृति खरबंदा ने कुछ महीना पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि पुलकित सम्राट अपने बैग में हमेशा सैनिटरी पैड और टेम्पोन्स लेकर घूमते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें की कृति खरबंदा ने इस बात का भी खुलासा किया कि पुलकित सम्राट पीरियड के दौरान कैसे उनकी मदद करते हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट को लेकर कई सारी बातें बताई। इसी दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि एक्टर अपने बैग में हमेशा सैनिटरी पैड और टैम्पोन्स लेकर चलते हैं। उनके बैग में यह दो चीज हमेशा रहती हैं। कृति ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसे लोगों के आसपास रहना बहुत अच्छा लगता है।
हालांकि कृति खरबंदा ने आगे यह भी कहा कि वह ऐसा इसीलिए नहीं कह रही है क्योंकि वह पुलकित सम्राट को डेट कर रही है बल्कि एक्टर के बारे में यह चीज उन्होंने तब देखी थी जब वह सिर्फ दोस्त थे। एक्ट्रेस ने बताया कि पुलकित पीरियड्स के दौरान उनका काफी ध्यान रखते थे। वह सिर्फ उनकी ही नहीं बल्कि अपने दोस्त, बहनों, और कजिन्स की भी मदद करते हैं।
कृति खरबंदा के इस कुलसी के बाद में पुलकित सम्राट की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ भी हुई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें की कृति खरबंदा से पहले पुलकित सम्राट ने सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ में शादी रचाई थी। दोनों की शादी साल 2014 में हुई और कुछ साल बाद ही तलाक हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











