Holi 2024: कुछ ही दिन पहले एक्ट्रेस ने रचाई थी शादी, अब न्यूली वेड ने होली पर पति के साथ किया रंगीन रोमांस

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat First Holi: देश दुनिया में होली की धूम है। हर कोई रंगों में नहाया दिखाई दे रहा है। इसी बीच वो तस्वीरें भी सामने आ चुकी है जिनका सभी को काफी बेसब्री से इंतजार था। ये तस्वीरें है न्यूली वेड बी टाउन कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की।
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की भी शादी के बाद ये पहली होली है। कृति खरबंदा ने शादी के बाद पुलकित सम्राट संग अपनी पहली होली धूमधाम से सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए अपने होली सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई हैं।
होली के लिए कृति खरबंदा ने व्हाइट फ्लोरल ड्रेस पहनी थी। हाथों में चूड़ा फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस अबीर-गुलाल में सराबोर नजर आईं। रंगों के त्योहार के मौके पर पुलकित सम्राट व्हाइट शर्ट पहने दिखाई दिए। तस्वीरों में एक्टर अपनी नई नवेली दुल्हन के प्यार में डूबे नजर आए।
फोटोज में पुलकित और कृति पर फूलों की बारिश होती दिखाई दे रही है। इस दौरान पुलकित कृति को किस करते भी दिख रहे हैं। बता दें कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने 15 मार्च, 2024 को शादी की थी। कपल मानेसर के एक होटल में शादी के बंधन में बंधा था।
शादी के बाद से कपल आय दिन अपनी वेडिंग और प्री-वेडिंग की फोटोज फैंस के साथ शेयर कर रहा है। बीते दिन भी कृति ने अपनी हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी हल्दी की रस्म मुल्तानी मिट्टी से हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











