..................... Kriti Kharbanda pics on set of Atithi in London - Hindi Filmibeat

फिल्म 'अतिथि इन लंदन' की On Set पिक्स..कृति का निराला अंदाज़!

देखें फिल्म 'अतिथि इन लंदन' की ऑन सेट तस्वीरें। इन तस्वीरों में कृति खरबंदा क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं।

By Shivani Verma

कृति खरबंदा, नाम याद है? वही कृति जिसे आपने राज़ रीबूट फिल्म में देखा था। हालांकि ये फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन कृति को इस फिल्म से काफी फायदा हुआ। फायदा ये हुआ कि कृति के करियर को हरी झंडी मिल गई। जी हां..कृति इन दिनों अश्विनी धीर की फिल्म 'अतिथि इन लंदन' में काम कर रही हैं।

Kriti

कृति ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान की सीधे सेट से तस्वीरें शेयर की हैं। इस फिल्म में कृति के साथ प्यार का पंचनामा फेम एक्टर कार्तिक आर्यन हैं।

इसी के साथ इस फिल्म में परेश रावल और तनवि आज़मी भी हैं। हाल ही में हमें इस फिल्म की लंदन में हो रही शूटिंग के दौरान की तस्वीरें हाथ लगी हैं, जिसमें कृति अपने को-स्टार तनवि आज़मी के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नज़र आ रही हैं।

आपको बता दें कि इस फिल्म में पहले लीड रोल के लिए लीज़ा हेडन को लेने का विचार किया जा रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से लीज़ा हेडन को रिप्लेस कर कृति को लीड रोल के लिए फाइनल किया गया।

आपको बता दें कि लंदन की शूटिंग से पहले टीम ने मुंबई में शूटिंग की थी, इसके बाद ये टीम लंदन गई और वहां शूटिंग की।

Read more about: pics bollywood movies film
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X