यमला पगला दीवाना फिर: पूरा हुआ कृति खरबंदा का सपना, धर्मेंद्र-शत्रुघ्न सिन्हा के साथ फिल्म
Recommended Video

यमला पगला दीवाना की सीरीज की अगली फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से की शूटिंग काफी जोरों से चल रही है और इसको लेकर आए दिन कोई ना तस्वीर सामने आ रही है। बता दें कि इस फिल्म में नजर आने वाली कृति खरबंदा की सपना पूरा हो गया है। बता दें कि उनका कहना है कि ऐसा लग रहा है जैसे वो अपना सपना जी रही है क्योंकि वो हमेशा से वेटरन एक्टर शत्रघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र के साथ काम करना चाहती थी। बता दें कि इस फिल्म में सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र के साथ साथ कुछ समय के लिए शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आने वाले है।
इस फिल्म में कति खरबंदा बॉबी देओल की हीरोइन के किरदार में सामने आएंगे। बता दें कि फिल्म काफी समय से शूट की जा रही है और हाल ही में फिल्म का एक गाना नजरबट्टू रिलीज हुआ है जो कि कृति और बॉबी देओल पर फिल्माया गया है।

बता दें कि कृति का कहना है कि वो उस दिन का इंतजार कर रही है जब ये फिल्म रिलीज होगी और वो इनके साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।
उन्होने कहा कि फिल्म के दौरान उन्होने काफी कुछ सीखा है और दोनो इतने बड़े अभिनेता है कि उनको देखकर दोस्ती फिल्म की याद आती है जो कि उनका काफी ज्यादा पसंदीदा फिल्म है।
फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से की शूटिंग लगभग खत्म होने वाली है और इस फिल्म में सलमान खान भी नजर आने वाले है।
खबर है कि एक गाने को दौरान सलमान खान इस फिल्म धर्मेंद्र और पूरी स्टारकास्ट के साथ कमर मटकाते हुए नजर आने वाले है।
फिलहाल कृति खरबंदा तो इस फिल्म में काम करने के बाद काफी ज्यादा खुश नजर आ रही है और हो भी क्यों ना वो भारत के दो बड़े कलाकारें को साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
