एक बार फिर चमके राजकुमार राव..कीर्ति खरबंदा को भी हो रही जमकर तारीफ
आज राजकुमार राव और कीर्ति खरबंदा की शादी में जरुर आना रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स के मिलेजुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं लेकिन साथ ही फिल्म के स्टार्स राजकुमार राव और कीर्ति खरबंदा की काफी तारीफ हो रही है।
कीर्ति खरबंदा खुद भी परफॉर्मेंस के लिए मिली तारीफ से काफी खुश हैं। शादी में जरुर आना को विनोद बच्चन ने प्रोड्यूस किया है और फिल्ममेकर रत्ना सिन्हा ने डायरेक्ट किया है।फिल्म में कीर्ति खरबंदा ने एक प्रोगेसिव महिला का किरदार निभाया है जो IAS ऑफिसर बनना चाहती है और अपने इस सपने को हर हाल में पूरा करना चाहती है।

यह पूरी तरह से इंटरटेनमेंट से भरी फिल्म है जिसकी कहानी काफी दिलचस्प है। राजकुमार राव के साथ कीर्ति की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म क्रिटिक्स ने भी कीर्ति खरबंदा काफी सराहा है। साउथ में कई फिल्में कर अच्छी पहचान बना चुकी कीर्ति खरबंदा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
इसके पहले भी कीर्ति खरबंदा हिंदी में राज रीबूट, गेस्ट इन लंदन जैसी फिल्में कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











