Kriti Kharbanda- कुत्ते के साथ Lip Lock वाले पोज पर मचा बवाल, लोग बोले- 'दीदी इनको तो बख्श..'

कई शानदार फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वालीं कृति खरबंदा इस वक्त काफी चर्चा में हैं और इसका कारण उनकी एक तस्वीर है। जी हां, कृति खरबंदा ने एक पोस्ट किया था और इस दौरान कई तस्वीरें साझा की थीं।
इन तस्वीरों में उनके साथ एक डॉगी भी नजर आ रहा है जिसके साथ वो कई तरह के पोज दे रही हैं। लेकिन एक तस्वीर में कृति खरबंदा लेटी हैं और उनके ऊपर डॉगी है जो कि लिप लॉक वाला पोज दे रहा है। इस दौरान कृति ने स्मूच करने के लिए अपने लिप्स ऊपर किए हुए हैं।
हालांकि दोनों सिर्फ पोज दे रहे थे लेकिन लोग इसपर भड़क गए हैं। कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ उनका मजाक बनाते हुए कुत्ते को लकी तक बोल रहे हैँ। कृति खरबंदा ने ये पोस्ट फ्रेंडशिप डे को लेकर किया और लिखा, ''मेरा छोटा बच्चा एक साल छोटा हो गया @drogohusky आप लंबे समय में मेरे साथ हुई सबसे अच्छी चीज हैं!''
इसके बाद लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है औरएक ने लिखा, ''कुत्ते मैं तेरा ख़ून पी जाउंगा।'' एक का कहना था, ''घोड़ों को मिल रहा घास, और गधे खा रहे चमनप्राश।'' एक ने लिखा, ''कोई समझाओ इस लड़की को।'' एक ने लिखा, ''जानवरों को बख्श दो दीदी।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। इस वक्त कृति खरबंदा इंस्टाग्राम पर अपने 8 मिलियन फॉलोवर्स को सेलिब्रेट कर रही हैं। इन बीच तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस भी उनके इस बोल्ड अवतार को पसंद कर रहे हैं।
उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्हें लाखों यूजर्स फॉलो करते हैं। इन सबके अलावा अभिनेत्री कृति खरबंदा पुलकित सम्राट के साथ रिश्ते को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहती हैं। फिलहाल आप देखिए उनकी ये तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications