सामान चोरी होने पर एयरलाइन्स पर भड़का कृति खरबंदा का गुस्सा, एयर इंडिया का जवाब!

हाउसफुल 4 की एक्ट्रेस कृति खरबंदा हाल ही में एक हादसे का शिकार हो गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है। ये मामला कृति खरबंदा के सामान चोरी होने से जुड़ा हुआ है। उन्होंने ट्टीट करके इस पूरे मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

उन्होंने ट्टीट करके एयरलाइन्स से अपने सामान के बारे में जानकारी दी है। कृति खरबंदा ने लगेज खोने पर एयर इंडिया को ट्टीट कर कड़े शब्दों में इस पूरे हादसे की निंदा की है। उन्होंने ट्टीट करते हुए लिखा है कि एयर इंडिया एक बार फिर मेरा सामान खोने के लिए शुक्रिया।

Kriti Kharbanda

आपको अपने स्टाफ को कुछ बेसिक मैनर्स सिखाना चाहिए। बता दें कि कृति खरबंदा के इस ट्टीट के बाद इस पर एयर इंडिया की तरफ से जवाब आया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा है कि हमारी माफी स्वीकार करें मैम। प्लीज हमें निजी मैसेज में अपना बैगेज नंबर फ्लाइट डिटेल्स के साथ भेजें।

आपकी जानकारी मिलते ही हम बैगेज टीम के साथ चेक कर सकें। कृति ने इस मैसेज के बाद अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं आपकी माफी स्वीकार करना चाहूंगी। अभी तक मेरे सामान को कोई अता-पता नहीं है। मुंबई और गोवा एयरपोर्ट पर आपकी टीम को इतनी भी शालीनता नहीं है।

उन्होंने मुझे लगेज के बारे में कोई अपडेट्स नहीं दी। इस पर फिर से एयरलाइन्स ने जवाब दिया है और कहा है कि मिस.खरबंदा आपका बैग मुंबई से गोवा एयरपोर्ट पर रात 11.30 बजे पहुंच जाएगा। आप अपना कॅान्टेक्ट डिटेल्स शेयर करें। हम आपका बैग डिलिवरी कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X