कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की सामने आईं रिसेप्शन फोटोज, कभी मस्ती-कभी डांस करता दिखा कपल

kriti kharbanda

kriti kharbanda and pulkit samrat reception photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) की शादी 15 मार्च को हरियाणा में हुई थी। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। शादी में केवल परिवार और खास दोस्तों को ही शामिल किया गया था। बता दें कि जब से कृति और पुलकित की शादी हुई है तब से दोनों अपनी वेडिंग फोटोज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी दोनों अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हैं तो कभी मेहंदी की वहीं हाल ही में कपल ने वेडिंग की कुछ अनसीन फोटोज शेयर किए हैं जो फैन्स को बेहद पसंद आ रहे हैं।

सामने आईं अनसीन तस्वीरें
हाल ही में कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि यह तस्वीरें शादी के बाद की रिसेप्शन की हैं। कभी दोनों मिसेज और मिस्टर के साइन पर पोज देते नजर आ रहे हैं तो क भी दोनों फिसलते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों के डांसिंग फोटोज भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है- यहीं, अभी हमारे पास सब कुछ है! श्रीमान श्रीमती। बता दें कि इस पोस्ट पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने लिखा क्या बात है आपने तो दिल जीत लिया है तो वहीं दूसरे ने कहा परफेक्ट पिक्चर्स।

इन फिल्मों में आएंगी नजर
काम की बात करें तो कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) दोनों ने साथ में वीरे की वेडिंग, तैश, पागलपंती की थी। हालांकि इसके बाद दोनों की कोई फिल्म साथ में नहीं आई, लेकिन तब से दोनों एक दूसरे पसंद जरूर करने लगे थे। आने वाले काम की बात करें तो कृति अब रिस्मी रोमियो में नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X