कृति खरबंदा ने शेयर कीं हल्दी की तस्वीरें, लेकिन इस चीज को देख भड़क गए फैन्स...

kriti kharbanda and pulkit samrat haldi photos : बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कृति खरबंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं क्योंकि कृति खरबंदा ने हाल ही में एक्टर पुलकित संम्राट के साथ हरियाणा में 15 मार्च को सात फेरे लिए थे। बता दें कि जब से दोनों की शादी हुई है तब से दोनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में हैं। कभी कृति अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मेहंदी की तस्वीरें शेयर करती हैं तो कभी वे रिसेप्शन के फोटोज शेयर करती हैं। वहीं हाल ही में कृति खरबंदा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं, उनकी तस्वीरों को देख हर कोई हैरान रह गया है। बल्कि कुछ लोगों ने तो उन्हें ट्रोल भी किया है।
खूबसूरत लुक ने जीता दिल
कृति खरबंदा की हल्दी की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर मजकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कृति खरबंदा ऑरेंज कलर के प्लाजो और श्रग टॉप पहने नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही हैवी इयरिंग और मांग टीका के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं पुलकित सम्राट पीले रंग का कुर्ता और धोती पहने दिखाई दे रहे हैं।
मुल्तानी मिट्टी से की हल्दी की रस्म
कृति द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल रस्मों को पीछे छोड़ नया ट्रेंड अपना रहा है। जी हां, हल्दी की रस्म में हल्दी की जगह दोनों ने मुल्तानी मिट्टी लगवाई थी। जी हां, यह नजारा देख लोग कंफ्यूज हो गए हैं।
कृति ने लिखा ये खास नोट
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कृति लिखती हैं- हमारी हल्दी थोड़ी अपरंपरागत थी। मुल्तानी मिट्टी के पैक में शगुन के लिए हल्दी एक चुटकी, यह विशेष रूप से पुलकित और मेरे लिए बनाई गई है, हमारी त्वचा को ध्यान में रखते हुए क्योंकि दूल्हा और दुल्हन को चमकना है ना। पी.एस. उस व्यक्ति को बड़ा सहारा जिसने मुझे रोका जबकि बाकी लोगों ने पुलकित को पूल में फेंक दिया मैं आभारी हूं!
यूजर्स के जमकर आए कमेंट
बता दें कि इस पोस्ट पर फैन्स और यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। जहां एक फैन ने लिखा- आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हो तो वहीं दूसरे ने कहा हल्दी का नया स्टाइल तो वहीं कुछ लोगों ने कपल को जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा हल्दी ही एक शगुन होती है। वह ही रस्म का हिस्सा होती है ना कि मुल्तानी मिट्टी। तो वहीं दूसरे ने कहा अब ये रीति रिवाजें भी बदल दो।


Click it and Unblock the Notifications











