ऑडिशन नहीं, कुंडली देखकर मिला ‘श्री कृष्ण’ का रोल! सिद्धार्थ गुप्ता को लेकर मेकर्स ने खोला बड़ा राज
Siddharth Gupta Krishnavataram Part 1: अभी के वक्त में सोशल मीडिया और बॉलीवुड में अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह फिल्म 'कृष्णावताराम पार्ट 1' है। फिल्म रिलीज होने के बाद में लगातार यह काफी चर्चा में बनी हुई है और फैंस को भी है काफी पसंद आ रही है। सिद्धार्थ गुप्ता ने कृष्ण भगवान का किरदार निभा कर हर किसी को इंप्रेस किया। लेकिन इसी बीच फिल्म प्रोड्यूसर साजन राज कुरूप से जब सवाल किया गया कि उन्होंने सिद्धार्थ गुप्ता को कृष्ण के रोल के लिए किस बेसिस पर चुना है तो उन्होंने बहुत ही हैरान कर देने वाला जवाब दिया तो चलिए जानते हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब प्रोड्यूसर साजन राज कुरूप से सवाल किया गया कि इस फिल्म की कास्टिंग कैसे हुई और सिद्धार्थ गुप्ता को किस बेसिस पर भगवान श्री कृष्ण के रोल के लिए चुना गया था। तो उन्होंने बहुत ही दिलचस्प किस्सा सुना दिया और इसे सुनकर लोग भी हैरान है।
कुंडली देखकर सिद्धार्थ गुप्ता को किया गया था कास्ट
प्रोड्यूसर ने इस पर बात करते हुए बताया कि "फिल्म के लिए लगातार ऑडिशन चल रहे थे और टीम काफी ज्यादा ऑप्शन देख रही थी। इसी बीच मेरी पार्टनर शोभा जी मेरे पास आई और उन्होंने तीन फाइनल शॉर्ट लिस्ट एक्टर के नाम सामने रख दिए। उन्होंने मुझे पूछा कि इन तीनों में से किसी को फाइनल किया जाए। तो मैंने उन्हें कहा कि एक काम करिए मुझे इनकी कुंडली दिखाइए।"
कृष्ण का रोल करने के लिए शुक्र होना है ज़रूरी
साजन राज कुरूप इस पर आगे बात करते हुए बताते हैं कि "जैसे ही उन्होंने सिद्धार्थ गुप्ता की कुंडली मुझे दिखाई तो मैं उनकी कुंडली में उनके मुख पर शुक्र का प्रभाव देखा। मैंने तभी कह दिया था कि यह लड़का बहुत अच्छा करेगा। क्योंकि अगर आपको भगवान श्री कृष्ण का रोल निभाता है तो मुख पर वीनस होना बहुत ज्यादा जरूरी है।"
अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर भी प्रोड्यूसर का यह वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि सिद्धार्थ कृष्ण जी के रोल में साक्षात उन्हीं के स्वरूप लग रहे हैं। काफी लोग थे प्रोड्यूसर के इस कदम की सराहना करते हुए भी नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications