टाइगर की बहन कृष्णा की लीक तस्वीरों ने मचाया बवाल
इन में से कुछ तस्वीरों में कृष्णा के ब्वॉयफ्रैंड उन्हें किस करते भी दिख रहे हैं। स्पेंसर एक फुटबॉल ट्रेनर हैं और कृष्णा के पिता जैकी दादा या घर के किसी भी सदस्य को इस रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं है। जैकी दादा ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और साथ ही टाइगर भी अपनी बहन की खुशी में खुश हैं। टाइगर से फिल्म हीरोपंती के प्रमोशन के समय जब इस रिश्ते के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि बहन की खुशी में वो खुश हैं। ये उनकी जिंदगी है और उसका फैसला करने का उन्हें पूरा हक है। फिल्म हीरोपंती के लॉंच पर कृष्णा भी अपने पूरे परिवार के साथ ईवेंट में मौजूद थीं और काफी हॉट दिख रही थीं।
अब इन तस्वीरों के जरिये उन्हें पब्लिसिटी तो मिल रही है लेकिन जैकी दादा की बेटी को इस रुप में देखकर लोग वाकई हैरान हैं। पर ऐसा पहली बार नहीं है। कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा की भी कुछ हॉट तस्वीरें लीक हुई थीं जिनमें वो काफी सेक्सी कपड़ों में नज़र आईं। इसके अलावा शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी अपनी गर्लफ्रैंड्स के साथ तस्वीरें लीक करने में पीछे नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications












