बॉलीवुड के निर्माताओं ने मुझे उनके साथ सोने को कहाः कृष्णा मोनाला
बॉलीवुड में कास्टिंग काउच कोई नई बात नहीं है। समय समय ऐसी खबरें आती ही रहती है। एक समय पहले तक महिलाओं के साथ ही ऐसी घटनाएं होती रहती थी लेकिन अब बॉलीवुड में पुरूषों के साथ भी ऐसी घटना होने लगी है। हाल मे ही हैदराबाद के एक मॉडल कृष्णा मोनाला ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की बात कहकर सनसनी फैला दी है।
कृष्णा ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि बॉलीवुड की फिल्म में रोल के बदले उन्हें निर्माताओं ने उनके साथ सोने की पेशकश की थी। कृष्णा का पालन पोषण अमेरिका में हुआ, वह तीन साल पहले ही भारत आए और मॉडलिंग की दुनिया में हाथ आजमाया।
उनका सपना था कि वह बॉलीवुड में काम करें यही वजह थी जिसके चलते उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम नहीं किया। फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने एक पोर्टफोलियो बनाकर मुंबई भेजा।
जब कृष्णा मुंबई गए तो उन्हें बॉलीवुड का यह घिनौना सच देखने को मिला। उन्होंन कहा कि फिल्म निर्देशक ने मुझसे वो करने को कहा जो मैं नहीं करना चाहती थी।
जब मोनाला ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया तो निर्देशकों ने कहा कि कई बड़े सितारे ऐसा कर चुके हैं और देखो आज वो कहां हैं।


Click it and Unblock the Notifications