..................... Krishna Kumar Broke Down After Death Of Tishaa Kumar Loss Her 20 Years Old Daughter - Hindi Filmibeat

Video: 21 साल की लाडली तिशा की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं बदहवास पिता कृष्ण कुमार और मां

Krishna Kumar Tishaa Kumar

मशहूर अभिनेता और प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार की जिंदगी में इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल उनकी 20 साल की बेटी तिशा कुमार 18 जुलाई को इस दुनिया में नहीं रही। खबरों के अनुसार उन्हें कैंसर था और जर्मनी में उनका इलाज भी चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अपनी सांसे तोड़ दी और 22 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार हुआ।

तिशा कुमार के अंतिम संस्कार में पूरा बॉलीवुड पहुंचा और काफी सारे मशहूर सेलिब्रिटीज भी इमोशनल हो गए थे। अब इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तिशा कुमार को पिता कृष्ण कुमार के साथ में पोज देते हुए देखा जा सकता है। दोनों पिता और बेटी का बॉन्ड देखने लायक है और खूब लोग भी लाइक करते हुए नजर आ रहे हैं।

इसी वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि तिशा कुमार अपने पिता को अकेले छोड़कर चली गई है और कृष्ण कुमार अपनी बेटी के जाने से काफी ज्यादा टूट चुके हैं। उनके साथ कई सारे लोग भी नजर आ रहे हैं जो उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं। भूषण कुमार को इस दौरान चाचा कृष्ण कुमार को संभालते हुए देखा गया।

तेज बारिश के चलते तिशा कुमार के अंतिम संस्कार में देरी हुई और फिर भी बारिश में ही उनका अंतिम संस्कार करना पड़ा। वह लाइमलाइट से दूर रहती थी और आखिरी बार उन्हें एनिमल फिल्म के प्रीमियर के वक्त में देखा गया था। वह अपने पिता कृष्ण कुमार के साथ में रेड कार्पेट पर नजर आई। उनका जन्म 6 सितंबर 2003 को हुआ था।

Read more about: krishna kumar tishaa kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X