..................... Krishna Abhishek remembered his maternal uncle Govinda again, shared an emotional video - Hindi Filmibeat

इतने लड़ाई-झगड़ो के बीच कृष्णा अभिषेक को फिर आई मामा गोविंदा की याद, शेयर किया इमोशनल वीडियो

Krishna Abhishek

Krishna Abhishek Video: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करके फैंस से जुड़े रहते हैं। इसके साथ ही कृष्णा अभिषेक अक्सर अपने मामा गोविंदा को लेकर बातें करते रहते हैं। बैसे इस बात से कोई अंजान नहीं है कि दोनो के बीच हमेशा किसी ना किसी बात से विवाद जारी रहता है और दोनों इसको लेकर खुलकर बात भी करते हैं।

कृष्णा और गोविंदा का रिश्ता-

गौरतलब है कि, कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीट काफी लंबे वक्त से दोनों के बीच दुश्मनी चली आ रही है, जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। परंतु इतना सब होने के बाद भी कृष्णा अक्सर किसी न किसी बहाने से गोविंदा को याद कर लेते हैं।

बैसे कृष्णा और गोविंदा अक्सर पब्लिक में एक दूसरे को नजरअंदाज करते दिखते हैं। दोनों के बीच शुरू हुई लड़ाई खत्म होने के नाम ही नहीं ले रही है। अक्सर दोनों एक दूसरे के बारे में बातें करते हैं। कृष्णा की बातों से लगता है कि वो मामा गोविंदा से सुलह करने के मूड में हैं।

कृष्णा अभिषेक का खास वीडियो-

ऐसा ही इस बार हुआ क्योंकि एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए गोविंद को याद किया है। इस बार उन्होंने एक किस्सा शेयर किया है। जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस खास वीडियो के कैप्शन में कृष्णा ने लिखा, 'बचपन से ही डांस करना मेरा जुनून रहा है। जब मैं सेट पर अपने मामा गोविंद के साथ ट्रेवल किया करता था और उन्हें डांस करते और एक्टिंग करते हुए देखता था तो मुझे बहुत अच्छा लगता था। और आज सेट पर वही काम करते हुए मुझे बहुत अच्छा लगता है।' सोशल मीडिया कृष्णा ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X