जानिये कैसे मनाएंगे आपके फेवरेट स्टार जन्माष्टमी
(सोनिका मिश्रा) आज यानी 28 अगस्त को दुनिया भर में पूजे जाने वाले नन्हें मुन्ने बाल गोपाल यानी कृष्ण जी का जन्मदिन है। आज के दिन बाल गोपाल इस धरती पर उतरे थे और उन्होंने अपने जन्म के साथ ही माता देवकी और वासुदेव को जिंदगी से भी बड़ी खुशी दी। कृष्ण जी का आज 5 हजारवां 241वां जन्मदिन है। आज के दिन को देश भर में लोग बड़े ही धूम धाम से कृष्ण जी का जन्मदिन मनाते हैं और साथ ही उनकी पूजा करते हैं। बॉलीवुड में भी इस फेस्टविल को लेकर कुछ कम उत्सुकता नहीं है बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आज के दिन को बडी़ ही धू्म के साथ दही हांडी फोड़ते हुए मनाते हैं।
जन्माष्टमी के दिन रात के 12 बजे से ही लोगों कृष्ण जी के पैदा होने की खुशी मनाने लग जाते हैं। बाल गोपाल वैसे भी सभी के प्यारे होते हैं और उनके जन्मदिन के दिन लोग उन्हें अपने घर भी लेकर आते हैं। फिल्मों ही नहीं बल्कि टीवी सीरियलों में भी आज का दिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हुए दिखाया जाता है। कुछ सेलिब्रिटी सेट के अलावा भी अपने दोस्तों और अपने परिवार के साथ मिलकर इस दिन एक के ऊपर एक चढ़कर दही हांडी फोड़ते हैं। इस बार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने मुंबई शहर में भी एक दही हांडी का प्रोग्राम रखा है और इस प्रोग्रम में किंग खान शाहरुख से लेकर अदित्य रॉय कपूर और इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी शामिल होंगे।
तो आइये जानते हैं कि आपके पसंदीदा सितारे जन्माष्टी के दिन को किस तरह से सेलिब्रेट करने वाले हैं या फिर किस तरह से सेलिब्रेट करते हैं।
कैसे मनाते हैं आपके फेवरेट सितारे जन्माष्टमी


Click it and Unblock the Notifications











