लगातार चार फिल्मों से Walk Out लेकिन 75 करोड़ के तीन धमाके, बैक 2 बैक
हाल फिलहाल में अगर बॉलीवुड ने सबसे बड़ी कोई कंट्रोवर्सी सुनी तो वो थी क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट का दीवालिया हो जाना। प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन कपूर की ये कंपनी ज़्यादा पुरानी नहीं है और पिछले हाल ही में इसने टॉयलेट एक प्रेम कथा, रूस्तम, पैडमैन जैसी सफल फिल्में दी हैं।
लेकिन इसके बाद धोखाधड़ी के चलते, कंपनी ने चार फिल्मों से खुद को अलग किया। कोर्ट केस और लड़ाई झगड़े के बाद खबर थी कि कंपनी दीवालिया हो चुकी है और इसके पास कोई पैसे नहीं बचे हैं।

क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट ने अपनी आने वाली चार फिल्मों को छोड़ दिया - अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही केदारनाथ जिसे रॉनी स्क्रूवाला ने खरीदा, जॉन अब्राहम की परमाणु जिसे जॉन ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले रिलीज़ किया।
इसके अलावा, शाहिद कपूर - यामी गौतम - श्रद्धा कपूर स्टारर, श्रीनारायण सिंह की बत्ती गुल मीटर चालू से भी क्रिआर्ज ने हाथ खींच लिया है। वहीं ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर, राजकुमार राव स्टारर फन्ने खान को भी टीसीरीज़ ने टेकओवर कर लिया है।
लेकिन क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट ने मीडिया को एक विज्ञप्ति भेजकर बताया है कि उनके पास तीन फिल्में हैं जिन पर क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट कुल 75 करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेगी। इन फिल्मों की घोषणा जल्दी ही होगी।
इनमें से एक तो जैसमीन है जो एक सरोगेट मां की कहानी है। दूसरी फिल्म है रात और दिन रीमेक और तीसरी फिल्म है वो कौन थी रीमेक।
वैसे जानिए फिल्मों को लेकर प्रोड्यूसर और बाकी टीम में हुए क्रिएटिव डिफरेंस में फंसी फिल्मों के बारे में -


Click it and Unblock the Notifications













