55 साल बाद धमाकेदार रीमेक और दो सुपरस्टार्स में कड़ी टक्कर, कौन होगा फाइनल
अनुष्का शर्मा की परी के बाद बॉलीवुड में साइकोलॉजिकल थ्रिलर की बाढ़ आ जाएगी ये तो हमें लग ही रहा था और लीजिए, कार्यक्रम शुरू भी हो चुका है।
खबर है कि रात और दिन रीमेक के बाद, क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट ने वौ कौन थी रीमेक के राइट्स भी खरीद लिए हैं और अब वो इस फिल्म को बनाने की तैयारी शुरू कर चुके हैं।

फिल्म में दो गाने भी रीमेक होंगे - नैना बरसे रिमझिम रिमझिम और लग जा गले से। ये दोनों ही गाने लता मंगेशकर के यादगार गाने हैं और वो भी काफी खुश हैं कि दर्शक इन्हें नए कलेवर में सुनेंगे।
वहीं लता मंगेशकर ने इच्छा जताई की दीपिका पादुकोण या ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाए। असल फिल्म में साधना ने इसमें डबल रोल निभाया था।
वहीं खबर है कि फिल्म में लीड रोल के लिए इन्हीं दो नामों पर विचार चल रहा है। वैसे ऐश्वर्या राय बच्चन संभवत: क्रिआर्ज े साथ चार फिल्में पहले ही कर रही हैं।
फन्ने खान, जैसमीन, रात और दिन रीमेक और सिद्धार्थ कपूर आनंद की एक थ्रिलर। माना जा रहा है कि वो क्रिआर्ज के साथ पांच फिल्मों की डील में हैं और ये उनकी पांचवी फिल्म हो सकती है।
अब अगर आपका अच्छी साईकोलॉजिकल थ्रिलर देखने का मन कर रहा है तो हम आपको पूरी की पूरी लिस्ट दे देते हैं


Click it and Unblock the Notifications

