सलमान खान की जुड़वा 2 के बाद तीसरी बार बनने जा रहा है इस फिल्म का #Remake
हाल ही में सलमान खान की जुड़वा 2 आई थी। ये फिल्म सलमान खान की जुड़वा का रीमेक थी। दिलचस्प ये था कि जुड़वा खुद एक तमिल रीमेक थी और वो तमिल रीमेक एक जापानी फिल्म का रीमेक थी। यानि कि जुड़वा तीसरी - चौथी बार बनी होगी।
अब श्रीदेवी की चालबाज़ रीमेक बनने जा रही हैं और फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं, क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट ने। अब जिन्हें नहीं पता, चालबाज़ खुद हेमा मालिनी की सीता और गीता का रीमेक थी।

काफी दिन पहले भी खबर थी कि श्रीदेवी की चालबाज़ रीमेक में आलिया भट्ट काम करेंगी। अब देखना है कि ये खबर कितनी सच होती है। फिलहाल के लिए तो प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं।
इसी के साथ उन्होंने ना जाने कहां से आई है गाने के रीमेक राइट्स भी खरीद लिए हैं। फिल्म एकदम नए कलेवर में पेश किए जाने को तैयार है।
लेकिन श्रीदेवी को रिप्लेस करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा। देखिए श्रीदेवी के 10 शानदार डांस वाले गाने।


Click it and Unblock the Notifications